Friday, May 17, 2013

तुम ख़रीदो और वो बिक जाए तो सही है


तुम ख़रीदो और वो बिक जाए तो सही है
और वो खुद बिक जाए किसी गैर को
तो जुर्म है

आख़िर खरीद फ़रोख़्त की शुरुआत आप ही ने तो करी थी ना

वैसे भी भ्रष्टाचार करना क्या केवल नेताओ का हक़ है

क्या सांसद और विधायक खुले आम नही बिकते
इन्होने कौन सा जुर्म कर दिया?

40 हज़ार करोड़ के कारोबार को रोकने के लिए क्या 40 लाख लेने वाले को पकड़ा जाता है

असली मुजरिम का तो आप सिर्फ़ अपनी मौत मरने का इंतज़ार कर रहे है
क्योंकि उसे पकड़ना आपके वश का नहीं

और इन बच्चो को पकड़ कर वाहवाही लूटना चाहते हैं.

No comments: