Wednesday, August 20, 2008

कुछ शायरी

१ तेरे महखाने का अजब दस्तूर है,
जाम उसे मिलता है जिसे पीना नही आता ।


२ वही मुंसिफ वही कातिल , अजब दौर यहाँ देखा,
अब अंधेरे फ़ैसला करेंगे उजाले की वफ़ाओ का।

३ मुझसे मेरी कहानी मत पूछो हमदम,
इस में कुछ पर्दानाशी लोगो के नाम भी है।

४ जिसे फूलों से नफरत हो गई हो, जिसे काटों से उल्फत हो गई हो,
जिससे जिंदगी बेखबर हो गई हो, जिसको मरने की फुर्सत हो गई हो,
समझो - उसी की मोहब्बत ठुकराई गई है।

५ तू कही भी रहे , तेरे सर पर ये इल्जाम तो है,
तेरे हाथो की लकीरों पर मेरा नाम तो है ,
देख कर तुझे लोग नाम मेरा लिया करते है ,
मेरी मोहब्बत का ये अंजाम तो है।

Cheers

No comments: